कोरोना का कहर दुनियाभर में लोगों को डरा रहा है। इसी कड़ी में खजराना गणेश मंदिर पर भी कोरोना से बचाव के लिए भाजपा नेताओं ने मास्क बांटे। मंदिर में पुजारीने खजराना गणेश के समक्ष रखी छाेटी प्रतिमा को भी मास्क पहनाया। साथ ही उनके वाहन मूसक ने भी मास्क पहना। भगवान ने मास्क पहना तो भक्त कैसे अछूते रहते। वहां दर्शनार्थियों को भी मास्क पहनाए गए।
विघ्नहर्ता गणेश कोरोना वायरस रूपी विघ्न को हर लें, ऐसी प्रार्थना लेकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनीष चौकसे सहित अन्य खजराना गणेश मंदिर पहुंचे थे। यहां पुजारी सतपाल भट्ट की मौजूदगी में पहले गणपति बप्पा को मास्क पहनाया गया। उसके बाद उनके वाहन मूसक को भी भाजपाइयों ने मास्क पहनाया। इसके बाद मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी मास्क बांटे गए। पुजारी के साथ भाजपाइयों ने कोरोना से बचने के लिए सभी से मास्क पहनने की अपील की।